Wednesday, March 2, 2016

एम्बुलेंस की दशा

एम्बुलेंस की दशा

एम्बुलेंस की दशा दिल्ली की  सड़को पर बहुत ही दुर्लभ है.जब भी एम्बुलेंस किसी की जिन्दगी को बचाने के लिए दिल्ली की  सड़को से गुजर कर अस्पताल तक का रास्ता नापती है , तब-तब एम्बुलेंस को दिल्ली की  सड़को की  भयंकर जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एम्बुलेंस में सवार  जिन्दगी के लिए पल-पल  खतरा बढ़ता ही है।  एम्बुलेंस जब भी रास्ते से गुजरती है तो वह लगातार हॉर्न बजाती ही है, तब भी सड़क पर चल रहे बाइक, कार, ऑटो रिक्सा  और बस सवार लोग एम्बुलेंस को निकलने का  रास्ता तक नही देते हैं, उन्हें स्वंय के लिए जल्दी होती है।

    जबकि यह बात वह बखूबी जानते है की एम्बुलेंस में किसी की जिन्दगी खतरे में है और उसका अस्पताल जल्द-से-जल्द पहुंचना बहुत जरूरी है।    

दयनीय है एम्बुलेंस की स्थिति की उसे भी दिल्ली की सड़को पर जाम के कतार में शामिल होना पड़ता है। दो पल का इंतजार सभी तो कर सकते है लेकिन एम्बुलेंस नहीं कर सकती है........ 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home