देहाती
देहाती
आज एक एन.आर.आई महिला को
दूसरे भारतीय को मुँह चढ़ाकर
'देहाती'
कहते हुए सुना -
क्या मतलब था उसका ?
क्या कहना चाहती थी वो ?
यही कि
वह अपनी पहचान पर पाश्चात्य
होने का चोला पहन लिया तो
वह सभ्य है
और
जो नहीं पहने वो
भारतीय असभ्य देहाती है?
