Friday, August 28, 2015

नाम,शोहरत,और पैसा

नाम,शोहरत,और पैसा

नाम,शोहरत,और पैसा
आज 
मिलते हैं कुछ पल कुछ ही
मिनटों में ......
बस
आपको इतना करना हैं
किसी नाम-चिन्ह शख्सियत
से खुद का परिचय कराना हैं
उससे मेल - जोल बढ़ाने  के
साथ
उसके हाँ में हाँ मिलाना हैं
इंसानियत को भूल, खुद
की आत्मा को बेच डाले  
खुद से खुद को गिरवी रख डाले
फिर देखिये
उस शख्सियत का साथ आपको
पहचान दिलाएगा
नामी-गिरामी नामो में
आपका नाम गिना जायेगा
कल फिर कोई
इस बाजार में नाम,शोहरत और
पैसा पाने की दौड़ में
नजर आएगा